
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पुलिस पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा था कि पुलिस ने उनको धक्का देकर गिरा दिया और उनका गला दबाया। उन्होंने इस बारे में बताते हुए कहा कि जब वो पूर्व आईपीएस अधिकारी एस.आर. दारापुरी के परिजनों से मिलने उनके घर जा रहीं थीं तो रास्ते में उनके साथ पुलिस द्वारा इस प्रकार का बुरा सलूक किया गया।
पूरे घटनाक्रम के बारे में बताते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पूर्व आईपीएस अधिकारी एस.आर. दारापुरी शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे थें। बावजूद इसके उनको पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। वो उनके परिजनों से मिलने पार्टी मुख्यालय से अपनी गाड़ी में निकली थीं।
आगे उन्होंने बताया कि पहले पुलिस ने उनकी गाड़ी को रास्ते में रोक दिया। फिर वो गाड़ी से उतरकर पैदल ही आगे चलने लगी। इतने में एक महिला पुलिस कर्मी ने उन्हें आगे जाने से रोका। जब वो नहीं रुकी और पैदल ही आगे बढ़ने लगी तो उस महिला पुलिस ने उनको धक्का देकर गिरा दिया और उनका गला भी दबाया।
प्रियंका गांधी ने कहा कि भले ही सरकार उनकी आवाज को कितना भी दबा ले वो नहीं रुकेंगी। उन्होंने कहा की वो जनता की आवाज़ बनेंगी। उन्होंने कहा कि वो सत्याग्रह कर रही हैं और वह इस दमनकारी सरकार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगी।
इसके बाद बीजेपी के कई लोगों ने भी वीडियो और फोटो शेयर करके बताया है कि पुलिस ने कुछ भी गलत नहीं किया है। वीडियो फुटेज में कहीं से भी ऐसा नहीं लग रहा है कि उनका गला दबाया गया हो। खबरों के मुताबिक जिस स्कूटी से प्रियंका गाँधी गयीं वस पर चालान भी क्या गया है क्योंकि उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/35c5ZqV
No comments:
Post a Comment