Sunday, December 22, 2019

CAA: पूरे उत्तर प्रदेश में उपद्रवियों ने किया हिंसक प्रदर्शन, अब तक 11 की मौत

CAA के विरोध के नाम पर पूरे उत्तर प्रदेश में उपद्रवियों द्वारा भारी हिंसा की जा रही है। शुक्रवार को जुम्मे की नमाज़ के बाद उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रदर्शनकारियों द्वारा जम कर उत्पात मचाया गया।

प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा पुलिस पर पथराव किया गया। इस हिंसा में कई पुलिस वालों को गंभीर चोटें आईं हैं। जवाब में स्तिथि को नियंत्रित करने के लिये पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। अब तक हुए हिंसा में कुल 11 प्रदर्शनकारियों की मौत की पुष्टि की गई है। साथ ही 100 से अधिक पुलिस वाले घायल हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश के कानपुर, संभल, मेरठ, गाज़ियाबाद, सीतापुर, लखीमपुर, हरदोई आदि जिलों के अलावा कई अन्य जिलों में हिंसा की गई। उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार में राजद द्वारा बिहार बंद के दौरान भी काफी हिंसा हुई है। जगह जगह ट्रेनों को रोक दिया गया, जबरन दुकानों को बंद करवाया गया। साथ ही साथ आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आई हैं।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/34FasCs

No comments:

Post a Comment