Sunday, December 22, 2019

गौतम गंभीर को मिली जान से मारने की धमकी, शिकायत दर्ज

क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिल रही है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। उन्होंने अपने और अपने परिवार को सुरक्षा प्रदान करने के लिए आग्रह किया है। ये जानकारी उनके सचिव द्वारा पुलिस को दी गई है।

गौतम गंभीर ने बताया कि उनको एक अंतरराष्ट्रीय नम्बर से फोन कॉल आ रहा है जिसमें उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

गौरतलब है कि गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट टीम के एक जाने माने खिलाड़ी हैं। वे 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी शामिल हुए थें। भाजपा ने पूर्वी दिल्ली से उनको अपना प्रत्याशी बनाया था जहाँ से उन्होंने जीत दर्ज की थी।

अभी वो पूर्वी दिल्ली के सांसद हैं। कुछ वक्त पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी से उनकी बहस काफी चर्चा में रही थी। गौतम गंभीर अब अपनी राजनीतिक पारी में काफी सक्रिय हैं।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Qmxg4X

No comments:

Post a Comment