
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने CAA और NRC मुद्दे पर एक बड़ा बयान दिया है। ममता बनर्जी ने इन मुद्दों पर जनमत संग्रह की मांग कर दी। साथ ही उन्होंने कहा कि यह जनमत संग्रह UN की निगरानी में होनी चाहिए।
उन्होंने केंद्र सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि जनमत संग्रह के बाद पता चल जायेगा कि कितनी जनता केंद्र सरकार के साथ खड़ी है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यदि इस जनमत संग्रह में सरकार की हार होती है तो प्रधानमंत्री को तुरंत इस्तीफा देकर चले जाना चाहिए।
ममता बनर्जी ने कहा कि आज़ादी के इतने वर्षों बाद अब लोग अपनी नागरिकता को साबित नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने भाजपा पर देश को तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश की ज्यादातर जनता केंद्र सरकार के साथ नहीं है।
ये सभी बातें उन्होंने पश्चिम बंगाल की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता से ये आह्वान किया कि वे घर से बाहर निकलकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी आवाज़ को बुलंद करें और CAA तथा NRC का विरोध करें।
उत्तर प्रदेश में हुई हिंसा के बाद CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, कहा ये…
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2PIKhqp
No comments:
Post a Comment