
सर्दियों में गाजर स्वास्थ के लिए सर्वोत्तम आहार माना जाता है। गाजर में विटामिन सी, विटामिन बी 8, विटामिन ए, पैंटोथैनिक एसिड, फोलेट, कॉपर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन जैसे कई मिनरल्स और विटामिंस पाए जाते हैं। गाजर में भरपूर मात्रा में बीटा कैरोटीन और फाईबर पाया जाता है, जो सर्दियों में स्वास्थ्य के लिए बेहद उपयोगी होता है।
ब्लड प्रेशर के लिए लाभदायकः
गाजर दिल से जुड़े रोग और ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाला अल्फा कैरोटीन, लुटेइन और बीटा कैरोटीन ब्लड प्रेशर के मरीज के लिए लाभदायक है। गाजर में पाए जाने वाला पोटेशियम धमनियों को फैलाकर रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है।
त्वचा में निखारः
गाजर एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन ए का सबसे अच्छा स्त्रोत है। गाजर सूर्य की हानिकारक किरणों से त्वचा की रक्षा करता है, और सूर्य से झुलसी त्वचा के उत्तको को भी रिपेयर करने में मदद करता है।
आंखों के लिए फायदेमंदः
गाजर में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार है। इसके साथ-साथ गाजर में पाया जाने वाला बीटा कैरोटिन मोतियाबिंद जैसे रोग से आंखों की रक्षा करता है। गाजर में पाये जाने वाला ल्यूटिन आंखों कि रोशनी बढाता है।
लिवर फैट को कम करता हैः
गाजर में पाए जाने वाला विटामिन ए शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके साथ ही लिवर में पित्त और फैट को कम करने में भी सहायता करता है।
सिर्फ 10 दिन में अपना वजन कम करने के लिए अपने भोजन में करें ये 10 बदलाव
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/35DZHBK
No comments:
Post a Comment