Thursday, December 19, 2019

CAA के खिलाफ वाम दलों एवं मुस्लिम संगठनों का भारत बंद: देश के विभिन्न हिस्सों में तोड़फोड़ और आगजनी

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ आज वाम दलों एवं विभिन्न मुस्लिम संगठनों द्वारा आज भारत बंद का आह्वान किया गया है। बंद के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं।

बिहार में वाम दलों द्वारा किए गए बंद का असर देखने को मिल रहा है। वाम दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा जबरन दुकानों को बंद करवाया जा रहा है। साथ ही कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की जा रही है।

वहीं दूसरी ओर कर्नाटक के बंगलुरू शहर में भी वाम दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया जा रहा है। यहां इतिहासकार रामचंद्र गृह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वे प्रदर्शनकारियों के साथ सड़क पर जुलूस निकाल रहे थें। बंगलुरू में भी प्रदर्शनकारियों द्वारा गाड़ियों में तोड़फोड़ किये जाने की घटना सामने आ रही है।

राजधानी दिल्ली में भी कई मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है वहीं कई क्षेत्रों में धारा 144 लागू है। साथ ही साथ पुलिस द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में गश्ती की जा रही है ताकि किसी भी तरह के हिंसा को तुरंत नियंत्रित किया जा सके।

CAA के समर्थन में आये दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/36Sofqy

No comments:

Post a Comment