Saturday, December 21, 2019

सोनिया गांधी के CAA पर दिए बयान पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का पलटवार

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का CAA को ले कर किए गए जनता के संबोधन पर भाजपा नेता और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, वाम दल तथा अन्य विपक्षी पार्टियां हताश हो गई है। विपक्षी दलों के पास अब कोई मुद्दा नहीं रह गया है इसलिए अब वे जनता को गुमराह करने का काम कर रहें हैं।

निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस तथा सोनिया गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि वो लोग जनता को गुमराह करने बंद दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हिंसा को समर्थन दे रही है जो बेहद दुखद है।

उन्होंने अपने बयान में ये भी कहा कि कांग्रेस पार्टी तथा अन्य विपक्षी पार्टियों द्वारा CAA और NRC को एक साथ जोड़ा जा रहा है जो बिल्कुल गलत है। CAA और NRC एकदूसरे से एकदम अलग है। NRC को लेकर jhoothi अफवाह फैलाई जा रही है जबकि NRC का अब तक ड्राफ्ट भी तैयार नहीं किया गया है।

इसके अलावा उन्होंने CAA को लेकर कहा कि इस कानून का यहाँ के नागरिकों से कोई लेना देना नहीं है। यह कानून पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आये शरणार्थियों को नागरिकता देने से जुड़ा हुआ है जिनपर अत्याचार हुआ और वे लोग भारत में अपने प्राण की रक्षा हेतु आ कर शरणार्थी जीवन जी रहे हैं।

नागरिकता कानून के विरोध प्रदर्शन पर क्या कहा सोनिया गांधी ने?

प्रदर्शन के दौरान पेट्रोल बम फेंकने वाला रईस हुआ गिरफ्तार



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/36UfqwH

No comments:

Post a Comment