
CAA को लेकर पूरे देश में विपक्ष ने विरोध का जैसा माहौल बनाया उसके बाद भाजपा भी अब जनता के बीच जाकर इस कानून को लेकर फैले भ्रम को दूर करने का प्रयास कर रही है। इसके लिए भाजपा और कई अन्य संगठनों द्वारा जो इस कानून को अपना समर्थन प्रदान कर रहे हैं उनके द्वारा अलग अलग जगहों पर रैली निकाली जा रही है।
इसी तरह की एक रैली आज कोलकाता में निकाली गई जिसकी अगुवाई भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा द्वारा की गई। साथ ही इस रैली में भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल थे।
भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए जनता को गुमराह करने का कार्य कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के विषय में विपक्ष द्वारा गलत प्रचार प्रसार कर के लोगों को डराने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपने सभी नागरिकों के सुरक्षा को लेकर प्रतिबध्द है और जनता का कोई अहित इस कानून के द्वारा कतई नहीं किया जाएगा।
Jharkhand Election Results: इन कारणों के वजह से बीजेपी की हुई हार!
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2MngIsj
No comments:
Post a Comment