
नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ नॉर्थ ईस्ट राज्यों में विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। जगह जगह हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए अतिरिक्त सैन्य बलों की तैनाती कर दी गई है जिससे हालात को जल्द से जल्द काबू में किया जा सके।
वहीं दूसरी और गृहमंत्री अमित शाह का शिलांग दौरा भी सरकार को रद्द कर देना पड़ा है। इंटरनेट सेवाओं को भी 48 घंटों के लिए बंद कर दिया गया है। हवाई और रेल सेवाएं भी इस विरोध प्रदर्शन से बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
नागरिकता संशोधन बिल के राज्यसभा से पास हो जाने के बाद से ही असम की त्रिपुरा में विरोध प्रदर्शन तेज़ हो गया था, जो अब तक जारी है। सरकार के लिए इस विरोध प्रदर्शन को नियंत्रित करना एक कड़ी चुनौती बनी हुई है। ये हिंसा आगे और क्या मोड़ लेती है ये आने वाले वक्त में ही पता चल पाएगा।
राजनाथ सिंह को राहुल गांधी पर आया गुस्सा, बोले – ऐसे लोगों को सदन में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Pkw7LU
No comments:
Post a Comment