Thursday, December 19, 2019

उत्तर प्रदेश में हुई हिंसा के बाद CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, कहा ये…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज CAA के विरोध में प्रदेश में हुए हिंसक प्रदर्शन कर बड़ा बयान दिया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस हिंसा के लिए जिम्मेदार किसी भी दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

जिन लोगों ने विरोध प्रदर्शन के नाम पर सरकारी सम्पतियों को नुकसान पहुंचाने का काम किया है, उन सभी दोषियों के सम्पतियों को ज़ब्त किया जाएगा। सरकार दोषियों के सम्पतियों की नीलामी कर के नुकसान की भरपाई करेगी।

साथ ही मुख्यमंत्री ने अपने प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों को ये निर्देश जारी कर दिया है कि जो लोग भी हिंसा में शामिल थे उन सभी को चिन्हित किया जाए।

इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी भी आम जनता को इससे कोई क्षति नहीं होनी चाहिये। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा है कि कोई भी दोषी बच नहीं सकता है, सरकार सभी दोषियों की पहचान कर के उनपर कठोर कार्यवाही करेगी।

CAA : हिंसा की आग में जला लखनऊ, विरोध के नाम पर जम कर किया गया उपद्रव



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2MaBxqI

No comments:

Post a Comment