
आयुष शर्मा जिन्होंने “लवयात्री” से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म “क्वाथा” की शूटिंग शुरू कर दी है। वहीं इस फिल्म से कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर क्लैपबोर्ड की फोटो शेयर करते हुए फिल्म के शुरू होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “फिल्मिंग बिगिन्स: #क्वथा स्टार्स- #आयुष शर्मा और #इसाबेल कैफ (कैटरीना कैफ की बहन). ……. डायरेक्टेड बाई करण ललित बुटानी……. प्रोड्यूज्ड बाई सुनील जैन, ओमप्रकाश भट्ट, आदित्य जोशी, आलोक ठाकुर और सुजॉय शंकरवार. …. 2020 रिलीज।”
यह एक एक्शन फिल्म है, जिसमें आयुष एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका में नजर आने वाले है, जिसके लिए उन्होंने काफी ट्रेनिंग ली है। फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म की अधिकतर शूटिंग मणिपुर में की जाएगी।
कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखने जा रही हैं। आयुष शर्मा और इसाबेल की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। आयुष शर्मा की ये दूसरी फिल्म है, जिसे लेकर वो काफी एक्साइटेड है।
फिल्म का डायरेक्शन करण ललित बुटानी करेंगे। जबकि इसे सुनील जैन, ओमप्रकाश भट्ट, आदित्य जोशी, आलोक ठाकुर और सुजॉय शंकरवार प्रोड्यूस करने वाले है। फिल्म 2020 में रिलीज होगी।
सबसे ज्यादा मजा मुझे इंडस्ट्री के लोगों से ही पंगा लेने में आया है: कंगना रनौत
CAA के खिलाफ प्रोटेस्ट के लेकर ये क्या कह दिया सोनाक्षी सिन्हा ने?
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ZiSCnL
No comments:
Post a Comment