
अलीगढ़ में भड़काऊ भाषण देने के मामले में जेएनयू के छात्र शरजील इमाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को शरजील को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया। शरजील के खिलाफ पांच राज्यों में केस दर्ज हैं।
इससे पहले सोमवार रात को उसके भाई और दोस्त को पुलिस ने हिरासत में लिया था। शरजील ने असम को भारत से काट कर अलग करने का बयान दिया था। इसने CAA के खिलाफ मुसलमानों से देशभर में चक्का जाम करने की अपील की थी।
वीडियो वायरल होने के बाद से ही लगातार छापेमारी हो रही थी। जेएनयू के छात्र शरजील इमाम के गिरफ्तारी के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान सामने आया है। CM नीतीश कुमार ने कहा है कि किसी को ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहिए जो देशहित के खिलाफ हो। उन्होंने यह भी कहा है कि शरजील के खिलाफ आरोपों पर कोर्ट फैसला करेगी।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2U36JwF
No comments:
Post a Comment