
कभी-कभी हम किसी घटना के होने से पहले बेकार में घबराने लगते हैं और चिंता करने लगते हैं, जो एक नेचुरल हुमन बिहेवियर है। लेकिन अगर इस प्रकार के डर पर काबू ना पाया जाए तो कभी-कभी बहुत खतरनाक हो सकता है। और हमारे स्वास्थ्य पर, हमारे दिमाग पर हावी होने लगता है। ये आगे बढते-बढते एन्साइटी की समस्या तक में बदल सकती है।
यहां दिये कुछ आश्चर्यजनक तरीकों से कुछ ही सेकंड में आप अपनी चिंता का इलाज कर सकते हैं।
1. उल्टी गिनतीः
जब कभी एंजाइटी का दौरा पड़ता है या चिंता कुछ ज्यादा ही सताने लगे, तो उल्टी-गिनती का ये छोटा सा तरीका आजमाया जा सकता है। इससे आपका दिमाग व्यस्त रहने लगता है और चिंता और बेकार के तनाव से दूर हो जाता है। आप हल्का महसूस करने लगते है।
2. तेज आवाज में बोलना शुरू करेंः
तेज आवाज में कोई भी ऐसी सकारात्मक वाक्य बोले जो आपको अंदर से ताकत महसूस कराये। आप चाहे तो कोई सकारात्मक गीत या कविता की लाइन भी तेज अवाज में पढ़ सकते हैं या बोल सकते है। तेज आवाज में पढ़ने से हमारा दिमाग सिर्फ हमारी आवाज सुनने लगता है और किसी तरह ध्यान लगना हट जाता है।
3. प्राणायामः
लंबी-लंबी सांसे लेकर प्राणायाम करना और अपनी सांसो पर ध्यान केंद्रित करना आपको अंदर से तनाव से मुक्त कर देगा। यह आपके दिमाग को ताजा ऑक्सीजन पहुंचाऐगा जो तनाव और एंजाइटी को दूर करेंगा।
यह भी पढ़ें:
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2RkBj21
No comments:
Post a Comment