Thursday, January 2, 2020

जनरल बिपिन रावत ने विरोधियों के आरोप का दिया जवाब, ये कहा..

देश के पहले नवनिर्मित CDS (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) जनरल बिपिन रावत ने विरोधियों द्वारा उनके राजनीतिक झुकाव के आरोप पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वो खुद को राजनीति से दूर रखते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वे केवल सरकार के दिए निर्देशानुसार कार्य करते हैं। अतः उनके राजनीतिक झुकाव के अंतर्गत कार्य करने की बात बिल्कुल गलत है। साथ ही उन्होंने देश के पहले CDS के तौर पर अपनीज़िम्मेदारियों पर चर्चा करते हुए भी कई बातें कही।

उन्हें कहा कि एक CDS होने के नाते उनका दायित्व है कि वे तीनों सेना ( जल,थल और वायु ) के बीच उचित समन्वय स्थापित करें जिससे सेना अपने कर्तव्यों का निर्वहन और भी प्रभावशाली तरीके से कर सके। साथ ही उन्होंने कहा कि उनका दायित्व है कि वे सेना के उपलब्ध संसाधनों का उचित और अधिकतम उपयोगिता की दिशा में कार्य करें। उन्होंने कहा कि वो पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

गौरतलब है कि कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा जनरल बिपिन रावत को एक विशेष राजनीतिक झुकाव के अंतर्गत कार्य करने का आरोप लगाया गया था। जिसके जवाब में जनरल बिपिन रावत ने उक्त बातें कही। 1 जनवरी से उन्होंने बतौर CDS कार्यभार संभाला है। वो देश के पहले CDS बने हैं।

मोदी औऱ अमित शाह पर विवादित टिप्पणी करने पर तमिल लेखक गिरफ्तार



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Qhittb

No comments:

Post a Comment