Friday, January 17, 2020

क्या केजरीवाल के खिलाफ शीला दीक्षित की बेटी को उतार सकती है कांग्रेस?

दिल्ली में विधानसभा चुनावों को लेकर बिगुल बज चुका है। इसके लिए सभी पार्टिया अपने-अपने प्रचार में जुड़ी हुई है। 21 जनवरी को आम आदमी प्रमुख अरविंद केजरीवाल अपना नामांकन भरेगें। कांग्रेस ने इस बार अरविंद की टक्कर में शीला दीक्षित जो दों बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी है उनकी बेटी लतिका को चुनाव मैदान में उतार सकती है। शीला दीक्षित जो कि नई दिल्ली से चुनाव लड़ती थी। नई दिल्ली सीट से ही आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल चुनाव लडेगे। उसी सीट पर शीला दीक्षित की बेटी लतिका को कांग्रेस चुनाव मैदान में उतारने के लिए विचार-विमर्श कर रही है।

पार्टी के सूत्रों से पता चल रहा है कि वीआईपी सीट के लिए कांग्रेस पूरा मंथन कर रही है। हालांकि काग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की  लिस्ट जारी नही की है। आम आदमी ने पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसी सीट से शीला दीक्षित को हराया था। कांग्रेस विचार कर रही है। कि अगर नई दिल्ली से शीला दीक्षित की बेटी को उतारा जाए तो शीला दीक्षित को चाहने वालों की सहानुभूति और वोट दोनों मिल सकता है। अभी तक कांग्रेस ने अपने किसी भी उम्मीदवार का नाम नही लिया है।

हालांकि काग्रेस की सीडब्लूयूसी की बैठक में ज्यादतर उम्मीदवारों के नाम फाइल हो चुके है। कुछ सीटों पर दांव-पेंच अटका हुआ है। जिनमें त्रिनगर, कस्तूरबा नगर, आरके पुरम और चादनी चौक प्रमुख है। पिछली बार चांदनी चौक से आप की सीट से अल्का लांबा ने विधानसभा का चुनाव जीता था। लेकिन उसके बाद अल्का लांबा ने आम आदमी छोड़कर कांग्रेस को ज्वाइन कर लिया था। अब क्या कांग्रेस पार्टी अल्का लाबा को दोबारा चांदनी चौक से टिकट देगाी। अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी नही आई। बतां दें दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए 8 फरवरी को चुनाव होगा और 11 को मतगणना। 2015 के चुनाव में आम आदमी को 70 भाजपा को 3 और कांग्रेस पार्टी को एक भी सीट नही मिली थी।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2R0WQh5

No comments:

Post a Comment