
ऑइल का प्रयोग केवल खाने में ही नहीं बल्कि ब्यूटी प्रोडक्ट के तौर पर भी किया जा सकता है। नारियल, जोजोबा, लेवेंडर जैसे ऑइल के बारे में तो अपने सुना ही होगा, लेकिन आज हम बात करेंगे ऐसे ही एक ऑइल की जो त्वचा से लेकर बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इस ऑइल का नाम है मारूला ऑइल। इसमें एंटीऑक्सीडेंट तत्वों के साथ-साथ ओमेगा-6 और ओमेगा-9 की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह तेल क्षतिग्रस्त त्वचा से निजात दिलाने में कारगर होता है। चेहरे पर इसे लगाने से मुहांसों और दाग-धब्बों से छुटकारा पाया जा सकता है। यदि आप किसी पार्टी में जा रही है तो इसका प्रयोग मेकअप करने से पहले अवश्य करें।
बालों के लिए लाभदायक
इस तेल में पाए जाने वाले मिनिरल और एंटीऑक्सीडेंट बालों के लिए भी अत्यंत लाभदायक होते हैं। इस तेल को बालों पर लगाने से बालों की अच्छी ग्रोथ होती है और बालों को पोषण भी मिलता है।
एंटी एजिंग से छुटकारा
एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर मारूला ऑयल स्किन के सेल्स को बेहतर बनाता है। इसको लगाने से एंटी एजिंग के लक्षणों को कम किया जा सकता है। यह स्किन पर मुहांसों से होने वाले दाग-धब्बों से भी छुटकारा दिलाता है।
नाखूनों को बनाए मजबूत
अक्सर लोगों के नाखून जल्दी-जल्दी टूट जाते हैं। कमजोर होने के कारण नाखूनों को अच्छी देखभाल करनी बेहद महत्वपूर्ण होती है। मारूला ऑयल का इस्तेमाल करके नेल्स को मजबूत बनाया जा सकता है।
स्किन में नमी रखे बरकरार
मारुला ऑइल को लगाने से त्वचा पर नमी बरकरार रहती है। यदि स्किन पर मॉइस्चर नहीं रहता तो स्किन डल नज़र आने लगती है। ऐसे में अपनी त्वचा को माइश्चराइज रखने के लिए मारुला ऑइल जरूर प्रयोग में लें। इस ऑयल में अमीनो एसिड और फैट्टी एसिड पाया जाता है जो स्किन को लंबे समय के लिए माइश्चराइज रखता है।
यह भी पढ़ें : बेहद फायदेमंद होते हैं अनार के छिलके, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका
सेहत के लिए अत्यंत लाभकारी होता है केले का फूल, जानिए इसके फायदे
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2vr9tKe
No comments:
Post a Comment