
अजय देवगन ने अपनी आगामी फिल्म द बिग बुल का नया पोस्टर शेयर किया है। यह फिल्म इस साल 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में उनके अलावा अभिषेक बच्चन और इलियाना डिक्रूज अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन कुकी गुलाटी ने किया है।
गौरतलब है कि इस फिल्म के साथ ही अजय और अभिषेक की जोड़ी 7 साल पहले बड़े पर्दे पर वापस आ रही है। इससे पहले दोनों ने साल 2012 में आई रोहित शेट्टी की हिट कॉमेडी फिल्म ‘बोल बच्चन’ में काम किया था। बीते सितंबर में अभिषेक ने भी फिल्म का पोस्टर शेयर शूटिंग की जानकारी दी थी।
इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने जा रही फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ के मुख्य किरदार अजय देवगन का फर्स्ट लुक सामने आया है। अजय एयर फोर्स ऑफिसर के अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में वे फिल्म में स्क्वाड्रन लीडर विजय कर्निक का रोल निभा रहे हैं। फिल्म 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध पर आधारित है।
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/39v0s2c
No comments:
Post a Comment