Tuesday, January 28, 2020

रिलीज़ हुआ मलंग का नया गाना “फिर ना मिले कभी”

मोहित सूरी की फिल्म “मलंग” का नया गाना “फिर ना मिले कभी” रिलीज हो गया हैं, और रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगा है।
लव फिल्म के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल में सोंग को सोशल मीडिया पर रिलीज़ करते हुए लिखा, “तू आसमा है और मैं हूँ ज़मीन…हम फिर ना मिलें कभी…#फिरनामिलेकभी, सोंग आउट नाउ…#मलंग”

इस गाने में आदित्य और दिशा की शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही हैं. दोनों के बीच कोई अनबन हो जाती हैं और दोनों एक-दुसरे से अलग हो जाते हैं, लेकिन सोंग के एंड में दोनों फिर मिल जाते हैं.

इस गाने को अंकित तिवारी ने गया हैं और इसे कंपोज़ भी किया हैं. इस गाने में बोल प्रिंस दुबे ने लिखे हैं. मोहित सूरी की फिल्म “मलंग” वैसे तो एक रोमांटिक थ्रिलर हैं, लेकिन इस फिल्म में साइकोलॉजिकल तड़का भी लगा हैं.

फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, दिशा पटनी, अनिल कपूर और कुनाल खेमू नजर आने वाले हैं. चारो किरदार वैसे तो मजेदार हैं लेकिन सभी किलर्स हैं. लोगो का खून करना इनका पेशा हैं और आदत भी. फिल्म आगामी 7 फरवरी को रिलीज़ होने वाली हैं.

हॉलीवुड फिल्म ‘द इंटर्न’ के रीमेक में नज़र आएगी दीपिका पादुकोण- ऋषि कपूर की जोड़ी



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2U4YLDA

No comments:

Post a Comment