Thursday, January 2, 2020

ISRO : चंद्रयान 3 मिशन को सरकार द्वारा मिली मंजूरी, इस साल किया जाएगा लॉन्च

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ने चंद्रयान-3 प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर दिया है। इसी साल यानी वर्ष 2020 में इसको लॉन्च किए जाने की संभावना है। ये जानकारी ISRO प्रमुख के. सिवन द्वारा साझा की गई है। उन्होंने कहा कि इस मिशन पर कार्य करने के लिए चार वैज्ञानिकों का चुनाव कर लिया गया है।

जल्द ही उन्हें रूस प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार से इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। अतः इसे इसी वर्ष लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि उन्होंने चंद्रयान -3 के लॉन्च होने के किसी भी निश्चित समय का ज़िक्र नहीं किया।

इसके अलावा उन्होंने चंद्रयान-2 के विषय में बात करते हुए कहा कि ऐसा नहीं कहा जा सकता है कि हम उस मिशन में पूरी तरह से असफल रहे हैं। चंद्रयान 2 का ऑर्बिटर अभी कार्य कर रहा है, जो अगले 7 वर्षों तक चन्द्रमा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराता रहेगा। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि किसी भी देश को चंद्रमा की सतह पर पहली बार में उतरने में कामयाबी हासिल नहीं हुई है। अतः हम चंद्रयान 2 को असफल नहीं कह सकते। इससे हमें बहुत कुछ सीखने को मिला है।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2MNR9R9

No comments:

Post a Comment