
भारतीय सेना के नए प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने मीडिया से खास बातचीत के दौरान कहा कि भारतीय सेना राजनीतिक वाद-विवाद और राजनीति से दूर है, भविष्य में भी इनसे दूर ही रहेगी। जनरल मनोज मुकुंद का कहना है कि सेना आने वाले खतरे और परिस्थिति के मुताबिक प्लान बनाती हैं। उन्होंने कहा हमें मालूम है कि सरहद पार चीन और पाकिस्तान की स्थिति कैसी है। हमें मालूम है कि सरहद पार कहां-कहां पर आतंकवादी कैंप लगाए गए है। उन पर हमारी कड़ी नजर है उसी के अनुसार प्लान भी बनाया जाएगा और निर्णय भी लिया जाएगा।
उनका कहना है कि भारतीय सेना हमेशा हर ऑपरेशन के लिए तैयार रहती है। यही हमारी प्राथमिकता है। आतंकवाद के विरुद्ध रणनीतियां देश की सुरक्षा को ध्यान में रखकर हमेशा बनाए जाते हैं और हम उन्हीं के मुताबिक काम करते हैं।
कश्मीर की सुरक्षा और स्थिति को लेकर उठाए गए सवाल के जवाब में सेना प्रमुख ने कहा कि कश्मीर की स्थिति 5 अगस्त के बाद बहुत हद तक सही हैं। कश्मीर की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है इसमें कोई शक नहीं है।
पाकिस्तान के बाद चीन और भारत के संबंधों और सीमा सुरक्षा पर किए गए सवालों के जवाब में सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने कहा चीन की सीमा में शांति का माहौल है। यहां कोई भी परेशानी नहीं है दोनों देश विकास के लिए तत्पर हैं। विकास कार्य चल रहे हैं दोनों देशों के बीच सड़कें बन रही है। हम भारत की सुरक्षा निगरानी को लेकर चीन की सीमा पर भी नजर बिठाए हुए है।
यहां पर सेना प्रमुख ने सेना के लिए ‘एंटी पॉलिटिकल’ शब्द का उपयोग किया। हम हमेशा राजनीति के वाद-विवाद और राजनीति से दूर हैं हमेशा दूर ही रहेंगे। सेना भारत के संविधान का पालन करती हैं और उसी के अनुसार अपनी नीतियां बनाती हैं पर भारतीय सेना भारतीय राजनीति से दूर रहती है।
सेना प्रमुख जनरल के पद से पिछले कुछ दिनों पहले बिपिन रावत रिटायर्ड हुए और उनकी जगह जनरल नरवणे ने सेना प्रमुख का कार्यभार संभाला। वहीं जनरल बिपिन रावत भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किए गए।
बिपिन रावत ने (CDS) का पदभार संभालते ही मीडिया से बात की उन्होंने भी राजनीति पर उठे सवाल और बयानों से खुद को बचाया। और साथ ही देश को सेना की सुरक्षा नीतियों से अवगत करवाया। उन्होने कहा कि भारतीय सेना भारत की सुरक्षा, सीमा सुरक्षा के लिए तत्पर है, और उसी के अनुसार अपना निर्णय लेती है। वह संविधान का सम्मान करती है लेकिन राजनैतिक बयानबाजी और राजनीतिक मुद्दों से बचती है।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2FbyV8f
No comments:
Post a Comment