Tuesday, February 4, 2020

वोटिंग से 4 दिन पहले भाजपा के पक्ष में ऐसा माहौल कई लोगों की नींद उड़ा रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वोटिंग से 4 दिन पहले भाजपा के पक्ष में ऐसा माहौल कई लोगों की नींद उड़ा रहा है। कल पूर्वी दिल्ली में और आज यहां द्वारका में ये साफ हो गया है कि 11 फरवरी को क्या परिणाम आने वाले हैं।

दिल्ली के द्वारका में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली के ये चुनाव, इस दशक का पहला चुनाव है। ये दशक, भारत का दशक होने वाला है और भारत की प्रगति उसके आज लिए गए फैसलों पर निर्भर करेगी। आज एक तरफ इन फैसलों को लेने वाला पक्ष है और दूसरी तरफ इन फैसलों के खिलाफ खड़ा विपक्ष है।

उन्होंने कहा – केंद्र सरकार की कई योजनाओं को लागू करने से दिल्ली सरकार ने मना कर दिया है। दिल्ली के गरीबों का क्या गुनाह है, जो उन्हें 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज देने वाली आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं मिलता? दिल्ली को उलझाने वाली नहीं, सुलझाने वाली राजनीति चाहिए। दिल्ली को विकास की योजनाएं रोकने वाला नहीं, सबका साथ-सबका विकास पर विश्वास करने वाला नेतृत्व चाहिए। दिल्ली को ऐसी सरकार भी चाहिए जो समय आने पर देश के पक्ष को मजबूत करे, हमारे वीर सैनिकों के साथ खड़ी हो।

यह भी पढ़ें:

दिल्ली विधानसभा चुनावः वोट डालने बाहर से राजधानी आ रहे लोगों को मुफ्त टिकट दे रही है स्पाइसजेट

ग्राउंड रिपोर्ट: कौन जीत रहा है दिल्ली चुनाव में?



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2UqFzA6

No comments:

Post a Comment