
आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म “शुभ मंगल ज्यादा सावधान” का नया सॉन्ग ‘मेरे लिए तुम काफी हो’ आज रिलीज हो गया। कुछ हफ्ते पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
‘मेरे लिए तुम काफी हो’ गाने को आयुष्मान खुराना ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “आधा आधा हम जो दोनों मिला दे तो बन जाएगी अपनी एक जिंदगानी #मेरे लिए तुम सिर्फ काफी हो आउट नाऊ।”
गाने में आयुष्मान और जितेन्द्र एक साथ कुछ प्यार भरे पल बिताते दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को आयुष्मान खुराना ने खुद अपनी आवाज दी है। म्यूजिक तनिष्क और वायु ने कंपोज किए है।
‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ 2016 में रिलीज हुई हिट फिल्म “शुभ मंगल सावधान का सीक्वल” है। शुभ मंगल ज्यादा सावधान की कहानी एक गे लव स्टोरी पर आधारित है। आयुष्मान खुराना फिल्म में पहली बार गे किरदार निभाते नजर आएंगे। जितेंद्र कुमार फिल्म में आयुष्मान के लव इंटरेस्ट का रोल निभाते नजर आएंगे। जितेंद्र इससे पहले भी कई वेब शो में नजर आ चुके हैं।
फिल्म में आयुष्मान और जीतेंद्र के अलावा नीना गुप्ता, और गजराज राव एक बार फिर साथ में कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आएंगे। वहीं सुनीता राजवार, मानवी गागरू, पंखुडी अवस्थी, नीरज सिंह, मनु ऋषि चड्ढा भी फिल्म में नजर आएंगे।
फिल्म का डायरेक्शन हितेश केवल्या ने किया है। और इसे आनंद एल राय, भूषण कुमार, हिमांशू शर्मा और कृष्ण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं।
फिल्म 21 फरवरी को रिलीज होगी।
चेक आउट द सॉन्ग
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2RWw0Y9
No comments:
Post a Comment