Wednesday, February 5, 2020

अरविंद केजरीवाल ने दी अमित शाह को बहस की चुनौती

दिल्ली में चुनाव का मौसम गर्म हो चुका है। चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जनता का विश्वास जीतनें के लिए दिन रात मेहनत कर रही है। भाजपा द्दारा दिल्ली के चुनाव में मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने की समय-सीमा समाप्त होने के बाद, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश के गृहमंत्री अमित शाह को दिल्ली चुनाव से पहले बहस करने के लिए आमंत्रित किया है।

केजरीवाल ने कहा कि बहस अच्छी है, आईये हम बहस करते है। दूसरी तरफ अमित शाह ने दिल्ली वालों को वोट की अपील करते हुए कहा कि आप हमें  वोट दें, हम आपको अच्छा मुख्यमंत्री देगें। भाजपा पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोग जानना चाहते है कि लोग बीजेपी को क्यों वोट दें, और लोग यह भी जानना चाहते है कि देश के गृह मंत्री अमित शाह क्यों नही  शाहीन बाग का रास्ता खाली करवा रहे। क्यों गंदी राजनिति करते है और केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली का यह बेटा क्यों आंतकवादी है।

आपको बतां दें कि अरविंद केजरीवाल ने केन्द्र में सत्तारुढ़ पार्टी से 1 बजे तक अपना मुख्यमंत्री घोषित करने की बात कही थी। लेकिन भाजपा ने अभी तक अपना दिल्ली का मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नही किया। केजरीवाल ने आगे कहा कि अमित शाह के लिए दिल्ली के लोगों की खाली जाँच की मागं करना अस्वीकार्य है।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/380EWRR

No comments:

Post a Comment