
सिंगापुर में मैडम तुसाद में अब एक और भारतीय अभिनेत्री काजल अग्रवाल की मोम की प्रतिमा लगी है। हांलाकि इस बात की घोषणा काजल ने बहुत समय पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउट पर कर दी थी जिसमें उन्होंने लिखा था कि मैं और मेेरे अन्य आधे लोग 5 फरवरी को आपको सिंगापुर में मिलेंगे। काजल अग्रवाल मैडम तुसाद में एक मोम की मूर्ति पाने के लिए मशहूर हस्तियों की सूची में शामिल हो चुकी है। सोशल मिडिया पर काजल अग्रवाल की मोम की तस्वीरों के साथ वाली फोटों खूब वायरल हो रही है।
काजल अग्रवाल की बहन निशा अग्रवाल ने अ्पनी बहन की मोम की प्रतिमा के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि काजल मुझे यह व्यक्त करने के लिए शब्दों की कमी है कि मैं अभी कैसा महसूस कर रहा हूं। मेरा दिल गर्व से भर गया है और मैं गौरव और बहुत सारी भावनाओं के साथ मुस्करा रहा हूं।
आपकी जानकारी के लिए बतां दे कि इससे पहले भी कई भारतीय सिलेब्स की मोम की प्रतिमा वहां लग चुकी है जिनमें बॉलीवुड के डायरेक्टर करण जौहर और सिंगर से एक्टर बनें दिलजीत की भी मोम की प्रतिमा वहां लगी हुई है। अब काजल अग्रवाल भी उन सिलेब्स में शामिल हो चुकी है।
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2H8t6tf
No comments:
Post a Comment