नेशनल डेस्क। एक बार फिर से जामिया मिल्लिया इस्लामिया में गोली चलाने का मामला सामने आया है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि, स्कूटी पर सवार होकर आये एक व्यक्ति ने प्रदर्शनस्थल पर राउंड फायरिंग की है। ऐसे में वहां तनाव का माहौल बन गया है और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन स्थल के पास से सड़क से गुजर रहे स्कूटी सवार व्यक्ति ने इस कारनामे को अंजाम दिया। वह लाल रंग की स्कूटी पर था।
घटनास्थल पर मौजूद प्रदर्शनकारियों के मुताबिक फायरिंग कर स्कूटी सवार भागने में सफल रहा। हालांकि इस फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन इस घटना के बाद चारों तरफ तनाव की स्तिथि बन गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के साक्षी रहे प्रदर्शनकारियों की मदद से स्कूटी के नंबर मांगे है और दो घंटे के अंदर आरोपी को पकड़ने का आश्वाशन दिया है। याद दिला दे इससे पहले पिछले गुरुवार को भी जामिया इलाके में एक क्षेत्र ने फायरिंग की थी।
वही दूसरी तरफ बीते शनिवार को दिल्ली के शाहीन बाग में भी एक 17 साल के लड़के ने पुलिस की मौजूदगी में फायरिंग की थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया था। उस लड़के ने सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे जामिया मिल्लिया के छात्रों पर फायरिंग की थी। इस फायरिंग में एक छात्र घायल हो गया था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि, आरोपी छात्र ग्रेटर नोएडा का निवासी था जिस पर अब हत्या के प्रयास का मामला चला क्राइम ब्रांच जांच कर रही है।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/3b7h4Og
No comments:
Post a Comment