
मानसिक विकास और मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखना बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी के लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि हमारा दिमाग हमारे शरीर में संतुलन बनाए रखता है। और सफलता के लिए दिमाग का तेज होना सबसे ज्यादा जरूरी है।
हरी सब्जियां आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए सबसे बेहतर हैं। हरी सब्जियों में प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है। जो आपके शरीर के साथ-साथ मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
आयरन की कमी से हमारा दिमाग अच्छी तरह से काम नहीं करता। खासतौर पर तार्किकीय और स्थान से संबंधित कार्यों में आयरन की कमी से अच्छा प्रदर्शन हम नहीं कर सकते। ऐसे में दिमाग की कोशिकाओं को मजबूत करने के लिए आयरन की आवश्यकता होती है। और आयरन इन हरी सब्जी में भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
इन सब्जियों से ले भरपूर मात्रा में आयरनः
हर हरी पत्तेदार सब्जियों में आरयन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए आयरन की कमी की पूर्ति करने के लिए हरा मटर, पालक, बथुआ, ब्रोकली, सरसों, मेथी इन सभी का सेवन भरपूर मात्रा में करें।
हरी सब्जियों के साथ-साथ आयरन की कमी की पूर्ति करने के लिए दाल, मेवा, बींस का भी उपयोग किया जा सकता है।
आयरन की कमी की निशानीः
अगर आपको बेवजह थकान, सीने और सर में दर्द साथ ही त्वचा में पीलेपन दिखने लगे तो समझ लेकर आपके शरीर में आयरन की कमी हो रही है। ऐसे में अपने आहार में भरपूर मात्रा में हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/380RbOt
No comments:
Post a Comment