
दिल्ली के चुनावों की सरगर्मियां अब और ज्यादा बढ़ने लगी, क्योंकि जिस व्यक्ति ने शाहीन बाग में गोली चलाई उसका संबंध आम आदमी पार्टी से निकला, हालांकि आरोप के बाद आप के नेता संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेस करके इसको सिरे से नकार दिया है। लेकिन भाजपा ने इस को लेकर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधना शुरु कर दिया है। मंगलवार को हुई भाजपा की बैठक में शाहीन बाग में गोली चलाने वाले कपिल गुर्जर के खुलासे के बाद पार्टी ने देर रात तक इसके ऊपर मंथन किया, इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, केद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, बीजेेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा और मनोज तिवारी भी मौजूद थे।
बैठक के बाद मनोज तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में दंगा करवाना चाहती है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया है कि शाहीन बाग में गोली चलाने वाला कपिल गुर्जर आम आदमी पार्टी से जुड़ा हुआ है। मंगलवार को ही दिल्ली में भाजपा के पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी केजरीवाल पर निशाना साधा है। वही केद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दिल्ली कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेस करके कहा कि केजरीवाल और उसकी पार्टी पूरी तरह से बेनकाब हो गई है।
बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि देश किसी भी चुनाव और सरकार से बड़ा है। और इसकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले को देश कभी भी माफ नही करेगा। उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल औऱ उसकी टीम पूरी तरह से बेनकाब हो चुकी है, 8 फरवरी को दिल्ली की जनता उन्हें करारा जवाब देगी।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2UsbmRa
No comments:
Post a Comment