
उत्तर प्रदेश में सड़क पर नमाज पढ़ने वालों पर सख्त करवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला अलीगढ का है। इस मामले में अलीगढ़-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर नमाज पढ़ने के बाद पुलिस ने 18 एएमयू छात्र समेत 20 को नामजद करते हुए 600 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
स्टेट हाईवे पर बुधवार दोपहर 12 बजे CAA के खिलाफ धरने के लिए टेंट लगाने गए लोगों को पुलिस ने टेंट नहीं लगाने दिया था। इसके विरोध में शाम करीब सात बजे धरनास्थल पर प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ने लगी। छात्र-छात्राओं के अलावा स्थानीय महिलाएं भी मुरादाबाद स्टेट हाईवे के बीच दरी व गद्दे बिछाकर बैठ गई थीं।
इसी दौरान नमाज का समय हो गया। छात्र-छात्राओं व महिलाओं ने नमाज के लिए अजान लगते ही स्टेट हाईवे पर ही नमाज पढ़ना शुरू कर दिया था। इससे भारी जाम लग गया। यह जाम आधी रात के बाद ही खुल पाया था। जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे पुलिस अधिकारिओं से प्रदर्शनकारियों ने नोकझोंक की।
यह भी पढ़ें: कपिल मिश्रा के समर्थन में आए लोग, लिखा – “हम कपिल मिश्रा के साथ हैं”
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/38aPAo9
No comments:
Post a Comment