Tuesday, February 4, 2020

विश्व कैंसर दिवस: जानिए फेफड़ों के कैंसर की वजह, ऐसे पहचानें लक्षण

सी भी प्रकार का कैंसर हो, यह मानव जीवन को नरक बना देता है। इसलिए सही समय पर इसके लक्षण पहचान ले तो अच्छा होगा। फेफड़े का कैंसर दूसरा सबसे आम पाए जाने वाला कैंसर हैं जो मौत के खतरे को बढ़ाती है।

फेफड़े के कैंसर की वजह

तंबाकू के सेवन से : अधिकतर फेफड़ों का कैंसर उन लोगों को होता हैं जो तंबाकू का इस्तेमाल करते हैं। यह फेफड़ों के सैल को तोड़ देता हैं जिससे सैल असाधारण रूप से बढऩे लगते हैं जो कैंसर का कारण बनते हैं।

एस्बेस्टोस : एस्बेस्टोस एक पत्थर हैं जो इमारतों के लिए उपयोग में लिया जाता है। इससे निकलने वाले धुएं को अगर व्यक्ति सांस के दौरान अंदर ले जाता हैं तो फेफड़ों को प्रभावित करता है। इससे लंग कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।

राडोन : ये मिट्टी से पैदा होने वाली बदबूदार गैसें हैं। इसके संपर्क में आने से लंग कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।

लक्षण:

  •  अगर शरीर में ज्यादा थकावट होने लग जाएं तो डॉक्टरों की सलाह लेना चाहिए।
  • बार-बार खांसी आने पर चिकित्सक की सलाह लीजिए।
  • अगर बार-बार सांस लेने में तकलीफ होतो आप डॉक्टरों की सलाह जरूर लें।
  • लंबे समय से छाती में दर्द ठीक नहीं हो रहा है तो आप चिकित्सक की सलाह लीजिए।
  • अगर समय पर भूख नहीं लगे, तो इसके लिए भी चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।
  • बलगम से खून निकलने लगे तो यह लक्षण भी फेफड़ों के कैंसर का हो सकता है।
  • अगर खांसी के साथ बलगम आने लगे तो चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

वैसे ये जरूरी नहीं कि यह लक्षण कैंसर के ही हैं लेकिन इस लक्षणों के दिखाई देने पर वक्त रहते डाक्टरी जांच जरूर करवाएं।

यह भी पढ़ें:

कमर और पीठ दर्द से मिलेगा हमेशा के लिए छुटकारा, बस करने होंगे ये छोटे-छोटे काम



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/36Umx82

No comments:

Post a Comment