नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने बयान में भारत सरकार के इस कानून का समर्थन किया। बुधवार को दिए अपने बयान में रजनी ने कहा कि इस कानून से मुसलमान को खतरा नहीं है। साथ ही रजनीकांत ने एनपीआर (NPR) का समर्थन करते हुए कहा कि देश में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर होना बेहद आवश्यक है।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान रजनीकांत ने भारत सरकार द्वारा पारित कानूनों पर अपनी प्रतिक्रिया रखी। उन्होंने मुसलामानों के लिए कानून को बिल्कुल सेफ बताते हुए कहा कि, यदि उन्हें इस कानून से कोई समस्या आती है तो सबसे पहले आवाज उठाने वाले वही होंगे। रजनीकांत ने कानून का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार के आश्वाशन पर भरोसा करने की अपील की। उन्होंने अन्य राजनीतिक दलों पर जनता को कानून के बारे में गलत फैलाने का आरोप लगाया।
रजनीकांत ने आगे कहा कि, इस कानून से मुस्लिमों को कैसे कोई परेशानी हो सकती है, जिन्होंने खुद ही विभाजन के वक्त भारत में रहना चुना था। रजनीकांत ने राष्ट्रीय नागरिक पंजी का भी समर्थन किया और देश के लिए आवश्यक बताया। बता दे तमाम विरोधों के बाद भी केंद्र सरकार अपने फैसले पर अडिग है।
यह भी पढ़े: श्रीराम मंदिर के लिए सरकार ने की ट्रस्ट की घोषणा, गृह मंत्री ने जताया पीएम का आभार
यह भी पढ़े: यूपी के नेता-अफसर डकार गए 13 हजार करोड़ की बिजली
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2SlBbzS
No comments:
Post a Comment