Tuesday, February 4, 2020

बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन फिसड्डी रही ‘Jawani Janeman’, जानें अब तक का कलेक्शन

अभिनेता सैफ अली खान स्टारर फिल्म ‘जवानी जानेमन’ हाल ही में रिलीज़ हुई है। शुक्रवार को रिलीज़ हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर रही है। फिल्म का चौथे दिन का आंकड़ा भी ज्यादा प्रभावित करने वाला नहीं रहा।

फैंस द्वारा सैफ अली खान, तबू और अलाया की ऐक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करती नहीं नज़र आ रही है। फिल्म ने तीन दिनों में केवल 3 करोड़ का ही बिज़नेस कमाया है। हाल ही में रिलीज़ हुई इस फिल्म को दर्शकों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। बॉक्सऑफिसइंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को ‘जवानी जानेमन’ ने 1.75 से 2 करोड़ तक का बिज़नेस अपने नाम किया। अब तक फिल्म की कमाई केवल 14 करोड़ ही हुई है। इस धीमी रफ्तार को देखकर लगता है कि यह फिल्म केवल 19 करोड़ तक का ही बिज़नेस करेगी।

पहले हफ्ते के कलेक्शन की बात करें तो ‘जवानी जानेमन’ ने 12.25 करोड़ का बिज़नेस हासिल किया। यह आंकड़ा कंगना रनौत की हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म से ज्यादा रहा। ‘पंगा’ ने पहले वीकेंड में करीब 10 करोड़ कमाए थे।

जवानी जानेमन में सैफ अली खान, तब्बू और अलाया फर्नीचरवाला मुख्य किरदार में हैं। इसके अलावा फिल्म में कुमुद मिश्रा, फरीदा जलाल और कुबरा सैत जैसे एक्टर्स भी हैं।

यह भी पढ़ें : रिलीज हुआ ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ का नया सॉन्ग ‘मेरे लिए तुम काफी हो’

इंदौर में होगा आईफा अवॉर्ड समारोह, राज्य के CM कमलनाथ ने खरीदा पहला टिकट



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/37YE6oK

No comments:

Post a Comment