
केन्द्र सरकार ने कोविड-19 से प्रभावित मजदूरों और गरीबों के लिए एक लाख 70 हजार करोड़ रूपये के राहत पैकेज की घोषणा की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने नई दिल्ली में इसकी घोषणा की।
वित्त मंत्री ने बताया कि कोरोना का मुकाबला करने में जुटे विभिन्न वर्ग के लोगों के लिए तीन महीने के लिए 50 लाख रूपये का बीमाभी कराया जाएगा। इनमें चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, सफाई कर्मचारी और आशा कार्यकर्ता शामिल है।
वित्त मंत्री सीतारमण ने बताया कि 80 करोड़ लोगोंको अगले तीन माह तक पांच किलो चावल या गेंहू निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। यह इस समयदिए जा रहे 5 किलो राशन के अलावा होगा। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक परिवार को एक किलो दाल भी मुफ्त दी जाएगी।
वित्त मंत्री ने ये भी बताया कि वर्तमान प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत आठ करोड़ 70 लाख किसानों और अन्य लोगों के खाते में अप्रैल केपहले सप्ताह तक दो हजार रूपये जमा कर दिए जाएंगे।
सरकार के इस कदम से बड़ी संख्या में गरीबी पेंशन पाने वाले लोग लाभान्वित होंगे जिनमें गरीब विधवाएं, दिव्यांगजन, स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं और उज्ज्वला योजना का लाभ ले रही महिलाएं भी शामिल हैं। वित्तमंत्री ने मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी में भी वृद्धि की घोषणा की।
वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को अगले तीन महीनों के दौरान एक – एक हजार रूपये की दो किस्तों में तदर्थ अनुदान दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:
अगर इन 10 महत्त्वपूर्ण बातों का रखेंगे ध्यान, तो बच जाएंगे कोरोना वायरस से
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/3dxzDfN
No comments:
Post a Comment