Saturday, March 7, 2020

रोजाना 2 अंडों का सेवन करने से मिलेंगे कई स्वास्थ्यवर्धक लाभ

अंडों का सेवन करना हमारी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। अंडे में विटामिन, फास्फोरस, सेलेनियम, कैल्शियम, जिंक, बी-5,बी-12, बी-2, डी, ई, के, बी-6 और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। रोजाना 2 अंडों का सेवन करने से कई स्वास्थ्यवर्धक लाभ मिलते हैं तो आइये जानते हैं इन लाभों के बारे में:

अंडों में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो आँखों की रौशनी बढ़ाने में लाभदायक होते हैं।

अंड़ो में विटामिन डी और प्रोटीन की भरपूर मात्रा पायी जाती है। अंडों का सेवन करने से शरीर के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है।

अंडे में कोलीन की मात्रा पायी जाती है, इसलिए अंडों का सेवन करने से दिमाग का संतुलन ठीक रहने के साथ स्मरण शक्ति भी बढ़ती है।

अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है तो रोजाना अंडा खाना आपके लिए फायदेमंद है।

अंडों का सेवन सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि स्किन और बालों के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। अंडो का सेवन करने से स्किन में ग्लो आता है और बाल मजबूत हो जाते हैं।

रोजाना 2 अंडों का सेवन करने से शरीर को पूरे न्यूट्रियेट्ंस मिल जाते हैं। इसके साथ ही अंडे खाने से भूख नहीं लगती और वजन कंट्रोल में रहता है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3azooRH

No comments:

Post a Comment