बिग बॉस 13 का विजेता भले ही कोई भी रहा हो लेकिन रश्मि देसाई ने अपने खेल से सभी को आकर्षित किया। इस शो के बाद अब वह ‘नागिन 4’ धारावाहिक में नजर आएंगी जो दर्शकों के बीच पहले से ही काफी लोकप्रिय है। जानकारी के मुताबिक रश्मि नागिन 4 में जैसमिन भसीन को रिप्लेस करेंगी। खबर है कि रश्मि ने इस सीरियल की शूटिंग भी शुरू कर दी है और इस रविवार प्रसारित होने वाले एपिसोड में नजर आ सकती है। जिसका उनके फैंस को इंतजार रहेगा।
लेकिन खुद रश्मि ने या फिर चैनल की तरफ से कोई भी ऑफिशियल जानकारी इस बाबत सामने नहीं आई है। आपको बता दे जैसमिन भसीन पहले ही इस शो को छोड़ चुकी है जिसके लिए उन्होंने दर्शकों से माफी भी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि शो में काफी ट्विस्ट थे जिस वजह से उन्होंने ये शो छोड़ा।
आपको याद दिला दे रश्मि और जैस्मिन ने इससे पहले शो ‘दिल से दिल तक’ में साथ काम किया था। इसके बावजूद दोनों के बीच कभी कोई अच्छी बॉन्डिंग नजर नहीं आई। बता दे रश्मि देसाई ने साल 2012 में टीवी एक्टर नंदीश संधू के साथ लव मैरिज की थी। जिसके बाद वह एक साथ ‘नच बलिए’ में भी दिखाई दिए थे। लेकिन पारिवारिक लाइफ में अनबन रहने की की वजह से दोनों साल 2015 में अलग हो गए। जिसके बारे में खुद रश्मि ने इंटरव्यू में बताया था।
यह भी पढ़े: साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी Baaghi 3, टाइगर श्रॉफ के एक्शन ने जीता फैन्स का दिल
यह भी पढ़े: साजिद नाडियाडवाला और टाइगर श्रॉफ के हालिया मैगजीन शूट से अनदेखी तस्वीरें हुई रिलीज़!
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/3cF0XID
No comments:
Post a Comment