Sunday, March 29, 2020

लॉकडाउन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दर्ज की याचिका, गाईडलाइन जारी करने की मांग

कोरोना वायरस ने भारत को भी अपने शिकंजे में ले लिया है। ऐसे में भारत सरकार ने इसे फैलने से रोकने के लिए 21 दिन का लॉक डाउन कर दिया है। वहीं इसे लेकर लोगों का सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। शनिवार को इसे लेकर को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दर्ज की गई है। याचिका में सुप्रीम कोर्ट से लाकडाउन को लेकर सही दिशा निर्देश और गाईडलाईन जारी करने की मांग की गई है।

इन याचिकाओं में सुप्रीम कोर्ट से दरख्वास्त की गई है की लोगो को सामान खरीदना और एमरजैंसी सेवाओं के लिए बाहर जाने दिया जाए। क्योंकि राज्य की पुलिस प्रशासन लोगों पर लाठीचार्ज कर रही है।

इसमें कहा गया है कि आम लोगों को पुलिस द्वारा दंडित करने के कई मामले सामने आ रहे हैं। भले ही व्यक्ति अपने घर से बाईक में कुछ जरूरी सामान लेने के उद्देश्य से बाहर निकला हो। इसलिए इससे संबंधित गाइडलाइन की सख्त जरूरत है।

हाल ही में वकील अमित गोयल द्वारा लगाई गई याचिका में दिशानिर्देश की मांग की गई है। जिसमें लिखा है कि राशन स्टोर, सब्जी बेचने वालों को अनुमति दी जाए। हर परिवार में से एक सदस्य को आवश्यक वस्तु खरीदने के लिए बाहर जाने की अनुमति दी जाए। या फिर लोगों को किराना दुकान से और दवाइयों की दुकान से होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।

यह भी पढ़े    लॉकडाउन के बीच भी लोगों का पलायन जारी, देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1000 तक पहुंची



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2UojbHk

No comments:

Post a Comment