
कोरोना वायरस धरती पर कहर बनकर बरस रहा है। भारत में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। प्रधानमंत्री सहित समाज का हर एक प्रतिष्ठित व्यक्ति आमजन को समझाने में लगा है कि वह घर से बाहर ना निकले। इसके बावजूद काफी लोग देश में घोषित लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे है। जिससे कोरोना वायरस के फैलने का डर सताने लगा है। इस डर की वजह से जानी-मानी गायिका लता मंगेशकर ने नाराजगी जाहिर की है।
लता जी ने कोरोना वायरस को लेकर लोगों की अनदेखी पर ट्वीट के माध्यम से अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने लगातार दो ट्वीट किये है। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि, “नमस्कार.हर बात की एक सीमा होती है.पूरे विश्वमें कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है. हमारे प्रधानमंत्री जी ,महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री जी लगातार कह रहे हैं की घरसे बाहर ना निकलें, यही कोरोना रोकने का सबसे प्रभावशाली उपाय है,फिर भी ना जाने लोग इस बात को क्यों नहीं समझ रहे हैं?
इसके ठीक बाद लता जी ने दूसरा ट्वीट किया और लिखा कि, “क्या क़ोरोना से लड़ने की ज़िम्मेदारी सिर्फ़ सरकार की है? क्या हमारा कोई दायित्व नहीं है? मेरी आप सबसे प्रार्थना है की सरकार का साथ दे अपने परिवार के ,ख़ुद के और समाज के स्वास्थ्य के रक्षक बनकर इस संकट का सामना करें…..।
यह भी पढ़े: CM गहलोत की सख्ती का असर, प्रदेश की सड़कों पर नहीं दिख रहे निजी वाहन
यह भी पढ़े: भारतीय रेलवे ने कोरोना को लेकर लोगों को किया आगाह, किया कुछ ऐसा ट्वीट
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/3atB0dL
No comments:
Post a Comment