Tuesday, March 24, 2020

भारतीय रेलवे ने कोरोना को लेकर लोगों को किया आगाह, किया कुछ ऐसा ट्वीट

कोरोना वायरस ने दुनियाभर में तांडव मचाया हुआ है। लाखों लोग इस महामारी की चपेट में आकर संक्रमित हो गए है और हजारों लोगों की इससे मौत हो चुकी है। ऐसी स्तिथि में भारत सरकार ने सभी राज्यों में लॉकडाउन घोषित किया हुआ है। इसके बावजूद लोग निश्चिंत होकर सड़कों पर घुमते नजर आ रहे है। सरकार की कड़ी चेतावनी और दुनियाभर में कोरोना के प्रकोप को अनदेखा करते हुए कई लोग सड़कों पर घूम रहे है और बातचीत कर रहे है।

लोगों की बेफिक्री भारतीय रेलवे को भा नहीं रही है। इस वजह से लोगों को चेतावनी देते हुए ट्विटर पर कोरोना को अपने ही अंदाज में समझाने का प्रयास किया है। भारतीय रेलवे ने लोगों से कहा है कि आप सभी परिस्थितियों की गंभीरता को समझने का प्रयास करे क्योंकि भारतीय रेल कभी युद्धकाल में भी नहीं रुकी। रेलवे की इस पहल का सोशल मीडिया पर लोग स्वागत कर रहे है। आपको बता दे 31 मार्च तक रेलवे ने कोरोना के चलते सभी ट्रेनों को कैंसिल किया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे वैश्विक महाशक्ति होने का दावा करने वाला संयुक्त राज्य अमेरिका भी कोरोना वायरस के सामने बेबस और लाचार नजर आ रहा है। भारत में अभी तक की रिपोर्ट की माने तो करीब 40 हजार लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है जिसमें से 500 के लगभग मौत भी शामिल है। वही दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या सोमवार को 17 हजार के करीब पहुँच चुकी है। इसलिए कोरोना को अनदेखा नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़े: COVID-19 का CPL के आयोजन पर नहीं दिख रहा असर, डेट बदलने पर नहीं हुआ फैसला
यह भी पढ़े: एक्ट्रेस और सांसद नुसरत जहां बटोर रही सुर्खियां, किया ऐसा काम जो फैंस कर रहे तारीफ



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/3aqxC3j

No comments:

Post a Comment