
आज की भागदौड़ भरी जिन्दगी में लोग अक्सर तुरंत एनर्जी पाने के चक्कर में एनर्जी ड्रिंक का सेवन करते हैं। ऐसा करके उन्हें लगता है कि इससे उनके शरीर में तुरंत एनर्जी आ जाएगी। लेकिन शायद आपको जानकर हैरानी हो कि एनर्जी ड्रिंक का सेवन आपको धीरे-धीरे लगातार बीमार बनाता है। इसका सेवन करने से आपके शरीर को काफी नुकसान होता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
एनर्जी ड्रिंक में मौजूद हानिकारक तत्व अनिद्रा, डिप्रेशन, तनाव और नर्वनेस जैसी समस्याओं को पैदा करके दिमाग पर बुरा असर डालते है।
रोजाना 250 मि.ली से ज्यादा एनर्जी ड्रिंक का सेवन रक्त प्रवाह, दिल के रोग और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा देता है।
इसमें मौजूद कैफीन के कारण रोजाना इसके सेवन से डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है।
18 से कम उम्र के लोगों और गर्भवती महिलाओं के लिए एनर्जी ड्रिंक का सेवन बहुत हानिकारक होता है।
एनर्जी ड्रिंक का ज्यादा सेवन सिर दर्द, धड़कनों को तेज होना, पसीना आना, हाथों पैरों में कंपी और घबराहट की समस्या पैदा करता है। जिससे माइग्रेन के साथ एंकसाइटी की समस्या हो सकती है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2vOc4hH
No comments:
Post a Comment