Saturday, March 7, 2020

अनार से बनाएं फेस पैक, मिलेगी बेहद निखरी त्वचा

अनार एक ऐसा फल है, जिसे हर कोई बेहद शौक से खाना पसंद करता है। लेकिन इसकी मदद से आप अपनी त्वचा की खूबसूरती को भी बेहद आसानी से निखार सकती हैं। शायद आपको पता न हो लेकिन अनार की मदद से तैयार किया जाने वाले फेस पैक आपकी त्वचा की हर परेशानी को आसानी से सुलझा देता है। तो चलिए जानते हैं इन फेस पैक्स के बारे में-
अगर आप चेहरे पर दाग-धब्बों की समस्या से परेशान है तो अनार और दही से बना फेसपैक आपको अपने चेहरे पर अप्लाई करना चाहिए। इसे बनाने के अनार के कुछ दानों को पीसकर दही में अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर कुछ देर लगा रहने दें और बाद में साफ पानी से धोकर साफ करें।
सबसे पहले आप अनार के दानों को पीसकर पेस्ट बना लें और फिर इसमें नींबू का रस अच्छी तरह से मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। करीबन 15-20 मिनट के बाद पानी से धो लें। इससे आपको एक ग्लोइंग स्किन प्राप्त होगी।
चेहरे की रंगत निखारने के लिए अनार और शहद से बना फेसपैक लगाना चाहिए। इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले अनार के दानों को पीस लें और फिर इसमें एक चम्मच शहद अच्छी तरह से मिला लें। अब तैयार किए पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। इसे तब तक लगा रहने दें जब तक पूरी तरह से सूख न जाएं। फिर सूखने के बाद इसे हल्के गुनगुने पानी से धो लें। आपको तुरंत असर नजर आने लग जाएगा।

किडनी की खराबी की वजह बन रही हैं ये 9 आदतें!



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2wDV7qg

No comments:

Post a Comment