Tuesday, March 24, 2020

CM गहलोत की सख्ती का असर, प्रदेश की सड़कों पर नहीं दिख रहे निजी वाहन

जयपुर। सोमवार को सीएम अशोक गहलोत द्वारा जाहिर की नाराजगी का असर मंगलवार को आमजन पर देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना के चलते 31 मार्च तक लॉकडाउन चल रहा है। इसके बावजूद सोमवार को बड़ी संख्या में लोग बेवजह सड़कों पर निजी वाहनों को लेकर घूमते नजर आये। आमजन की अनदेखी और नियमों की अवहेलना राज्य सरकार को पसंद नहीं आई और सोमवार शाम सीएम अशोक गहलोत ने कड़े तेवर दिखाए।

गहलोत ने सोमवार को रात बारह बजे से प्रदेश में निजी वाहनों के चलने पर रोक लगाने की घोषणा की थी। जिसके बाद आज मंगलवार को इसका असर भी दिखाई देने लगा है। सीएम गहलोत की सख्ती का असर है कि लोग अपने निजी वाहनों को लेकर बाहर निकलने से डर रहे है क्योंकि चारों तरफ पुलिस का भय लोगों में व्यापत है। हालांकि इसके बावजूद इक्के-दुक्के निजी चौपहिया वाहन बाहर आये भी लेकिन पुलिस ने उन्हें वापस घर को लौटा दिया।

प्रशासन की सख्ती का असर दोपहिया वाहनों पर भी दिखाई दे रहा है। पुलिस द्वारा बिना मास्क लगाए चालकों को घर रवाना किया जा रहा है। लेकिन निजी वाहनों को यदि बाहर जाना है तो उन्हें पुलिस को अपने जवाब से संतुष्ट करना होगा तभी उन्हें जाने की इजाजत मिल सकेगी। बता दे सीएम गहलोत पहले ही प्रदेश की जनता को चेतावनी दे चुके है कि यदि जनता ने लॉकडाउन का पालन नहीं किया तो उन्हें मजबूरन प्रदेश में कर्फ्यू लगाना होगा।

यह भी पढ़े: एक्ट्रेस और सांसद नुसरत जहां बटोर रही सुर्खियां, किया ऐसा काम जो फैंस कर रहे तारीफ
यह भी पढ़े: भारतीय रेलवे ने कोरोना को लेकर लोगों को किया आगाह, किया कुछ ऐसा ट्वीट



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2UcCoLO

No comments:

Post a Comment