Tuesday, March 10, 2020

एमसी मैरीकॉम को मिला टोक्यो ओलंपिक का टिकट, जीता मुक्केबाजी क्वॉलिफायर मुकाबला

छह बार की विश्व चैम्पियन महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है। सोमवार को उन्होंने फिलीपींस की आयरिश मैग्नो पर आसान जीत दर्ज की और एशियाई क्वालीफायर के सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया। इसी के साथ उन्होंने टोक्यो ओलंपिक का टिकट कटा लिया। उन्होंने क्वालीफायर मुकाबला 5-0 से अपने नाम किया। अब मैरीकॉम का सेमीफाइनल में पूर्व युवा ओलंपिक चैंपियन चीन की युआन चांग से मुकाबला होगा।

मैरीकॉम (51 किग्रा) से पहले अमित पंघाल (52 किग्रा), विकास कृष्णन (69 किग्रा), पूजा रानी (75 किग्रा), लवलीना बोगोर्हेन (69 किग्रा), आशीष कुमार (75 किग्रा) और सतीश कुमार (91 किग्रा प्लस) एशिया/ओसनिया ओलंपिक क्वॉलिफायर मुक्केबाजी टूर्नामेंट में अपने-अपने क्वार्टरफाइनल मुकाबले जीत कर सेमीफाइनल में जगह बना चुके है। इसी के साथ ये सब भी टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन सभी को ओलंपिक का कोटा मिल चुका है।

अभी तक सात भारतीय मुक्केबाज टोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल कर चुके है। वही विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता मनीष कौशिक को 63 किग्रा वर्ग में मंगोलिया के चिनजोरिग बातारसुख से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। उनके पास अभी एक और मौका है जिसमें जीत हासिल कर वह कोटा पा सकते है। बता दे मैरीकॉम ने 2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था, जब महिला मुक्केबाजी को पहली बार इस महासमर में शामिल किया गया था।

यह भी पढ़े: TENAA पर लिस्ट हुआ Realme X50 Pro 5G का हाई एन्ड वेरिएंट, चीन में 12 मार्च को होगा लॉन्च



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/339k6hp

No comments:

Post a Comment