देशभर में होली का त्यौहार बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज होली के पर्व का दूसरा दिन है जिसे धुलेंड़ी यानी धूल या होलिका के राख की होली के नाम से जाना जाता है। इस दिन को आम लोग रंगों की होली के रूप में भी मनाते है। आज के दिन लोग होली के मस्ती भरे पारंपरिक गीत गुनगुनाते है और एक-दूसरे पर रंगों और गुलाल की बौछार करते है। आज के दिन होली खेलते वक्त सेहत और सेफ्टी का ख्याल रखें। इन बातों पर गौर करें।
घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल
यदि आप होली खेलने निकल रहे है तो त्वचा पर सनस्क्रीन लगाना ना भूले। इसे लगाने से होली के केमिकल युक्त रंग आपकी त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचा सकेंगे। इसलिए ध्यान रखे सनस्क्रीन घर से बाहर निकलने से आधा घंटे पहले ही हाथ-पैरों के साथ अपने पूरे चेहरे पर लगा ले।
अपने नाखूनों को सुरक्षित रखने के लिए नेल पॉलिश लगाए
होली के रंग से अपने खूबसूरत नाखूनों को सुरक्षित रखने के लिए उनमें नेल पॉलिश करें। ऐसा करने से नाखूनों को रंगों से बचाया जा सकता है।
वैसलीन लगाकर करें अपने खूबसूरत होंठों की देखभाल
होंठों की देखभाल करने के लिए उन पर वैसलीन लगाकर लिपस्टिक लगा लें। ऐसा करने से आपके होंठों पर होली का रंग नहीं चढ़ेगा।
साबुन या फेसवॉश की मदद से चेहरे से रंग उतारे
होली के रंग को छुड़ाने के लिए कभी भी अपने चेहरे को रगड़े नहीं। चेहरे से रंग को निकालने के लिए साबुन या फेसवॉश की ही मदद ले ज्यादा नहीं रगड़े।
यह भी पढ़े: Holi 2020 : इस तरह बालों का रखें ध्यान, हेयर को नहीं पहुंचेगा कोई नुकसान
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2wLJn5q
No comments:
Post a Comment