Thursday, March 26, 2020

नवरात्र व्रत स्पेशलः बनाइए नवरात्रि व्रत के लिए टेस्टी, झटपट उत्तपम डिश

नवरात्रि के नौ दिनों में देवी आराधना के साथ-साथ व्रत करने की भी परंपरा है। इस दौरान लोग अन्न छोड़कर फलाहार पर 9 दिनों का कठिन व्रत करते हैं। कई लोग सिर्फ फल खाकर व्रत करते हैं। तो कई लोग फलाहारी भोजन खाकर अपना व्रत पूरा करते हैं। नवरात्र के व्रतों में गेहूं, चावल जैसे अनाज का सेवन करना मना होता है। लेकिन आप आलू, सिंघाड़ा, साबूदाना ऐसी चीजों को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

आम दिनों में सूजी का उत्तपम साधारणतः पसंद किया जाता है। यह एक टेस्टी नाश्ता होने के साथ हेल्दी भी होता है। तो आइए आज व्रत के लिए एक उत्तपम बनाने की विधि जानते हैं। जो फलाहार भी है और आपको भरपूर ऊर्जा भी देता है।

सामग्रीः
यहां पर उत्तपम बनाने के लिए समा के चावल या व्रत में खाए जाने वाले चावलों का उपयोग किया जाएगा। साथ ही छोटा चम्मच जीरा, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, बारीक कटा धनिया, सेंधा नमक स्वाद अनुसार।
विधिः

सबसे पहले चावल को 2 से 3 घंटे के लिए भीगा दे। फिर पानी निकालकर इसे मिक्सी में बारीक पीस लें। और जिस तरह से डोसे का घोल बनाया जाता है उसी कंसिस्टेंसी का घोल बना लें। अब इसमें जीरा, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह से मिला ले।

तवा गर्म कर उसमें घी या तेल लगाएं और छोटे-छोटे के आकार के उत्तपम डालें। गैस की आंच मध्यम कर उपर से ढक दे। जब ये एक तरफ से अच्छी तरह से सींक जाय उसके बाद उसे पलट के दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेंक ले। इसके बाद गरमा -गरम इसे आप इसे आलू की सब्जियां या व्रत के लिए तैयार किए जाने वाली हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

वैसे कुछ लोग व्रत के समय टमाटर, शिमला मिर्च जैसी सब्जियों का उपयोग नहीं करते। लेकिन अगर ये आपके नियम के विरुद्ध ना हो तो आप टमाटर और शिमला मिर्च का उपयोग भी कर सकते है।

यह भी पढ़े: सेहत और स्वाद से भरपूर है ओट्स डोसा



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2QOw5vX

No comments:

Post a Comment