
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से दुनियाभर के हर डॉक्टर और मेडिकल विशेषज्ञों कोरोनावायरस की दवाइयां खोजने में 24 घंटे लगे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें उड़ रही है और ऐसी पोस्ट की भरमार है। जो बताते हैं कि कोरोना के लिए यह उपाय किया जाना चाहिए।
इसी तरह सोशल मीडिया पर एक पोस्ट है जो सबसे अधिक वायरल हो रहा है। जिसमें बताया जा रहा है कि चीन के जिस डॉक्टर ने सबसे पहले कोरोना वायरस की पहचान की थी। उसी डॉक्टर ने कोरोना के इलाज के लिए उन रसायनिक यौगिकों का नाम लिया था जो चाय में पाए जाते हैं। यह पोस्ट यह दावा भी करती है कि यह खबर सबसे पहले सीएनएन ने प्रकाशित की थी।
यह पोस्ट लगातार शेयर की जा रही है। आप इस पोस्ट से जुड़ी जानकारी को सच माने, उससे पहले इन तथ्यों पर ध्यान देना जरूरी है। यह पोस्ट अपेक्षाकृत काफी लंबी है और अंग्रेजी में लिखी गई है। जो यह कहती है कि सीएनएन की ब्रेकिंग न्यूज़ के अनुसार “चीन के डॉक्टर ली ने कोरोना वायरस के इलाज के लिए उन रासायनिक यौगिकों का सुझाव दिया जो चाय में पाए जाते हैं। इसलिए चीन के लोग अपने मरीजों को ठीक करने के लिए दिन में तीन से चार बार उन्हें चाय पिला रहे हैं|”
लेकिन सही जांच पड़ताल से पता चलता है कि यह पोस्ट गलत है, इसमें किया गया दावा गलत है। सीएनएन की वेबसाइट को पूरी तरह से खंगाला गया है वहां ऐसी कोई भी खबर देखने को नहीं मिली है। सीएनएन का टि्वटर हैंडल भी खंगाला गया है सीएनएन की तरफ से ऐसी कोई भी खबर सामने नहीं आई है।
मीडिया को चीन के डॉक्टर के बारे में सीएनएन की एक रिपोर्ट मिली है। इस रिपोर्ट में भी दवा का जिक्र बिल्कुल नहीं किया गया है। जिन रासायनिक यौगिकों का जिक्र डॉक्टर ने किया था वह चाय में नहीं पाए जाते हैंः जैसा सोशल मीडिया की न्यूज़ दावा कर रहे हैं।
गूगल के सर्च इंजन पर भी ऐसी कोई भी रिपोर्ट देखने को नहीं मिलती है। चीन की मीडिया से भी ऐसी कोई रिपोर्ट सामने नहीं आ रही है, कि चीन में कोरोना मरीजों को चाय पिलाया जा रहा है। इस तरह से वायरल पोस्ट में किया गया दावा पूरी तरह से गलत है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी अभी तक इस गंभीर बीमारी के लिए किसी भी दवा या किसी भी रासायनिक यौगिकों का नाम सामने नही किया है। आप भी यह ध्यान रखें कि सोशल मीडिया के पढ़े हुए खबरों के अनुसार खुद का इलाज ना करे। आप सरकार द्वारा बताई गई सावधानियों का पालन करें और किसी समस्या के होने पर चिकित्सक की सलाह लें।
यह भी पढ़े:
ब्रिटेन का शाही परिवार कोरोना की चपेट में: प्रिंस चार्ल्स पाए गए पॉजिटिव
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2xqj9W6
No comments:
Post a Comment