
इंटरनेट में वीडियो स्ट्रीमिंग की दिग्गज कंपनी यूट्यूब दुनिया भर में फैल रहे, कोरोनावायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए अपनी वीडियो क्वालिटी को कम करने जा रहा है। कंपनी ने यह निर्णय इसलिए लिया है ताकी इस महामारी वाले हालात में इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर पर लोड कम किया जा सके।
इस बदलाव के अंतर्गत डिफॉल्ट वीडियो क्वालिटी को 480 P में स्विच किया जाएगा। कंपनी ने यह भी बता दिया है कि बदलाव के बावजूद भी अगर कोई यूजर चाहते हुए हाई डेफिनेशन की वीडियो देखना चाहता है तो वह ये कर सकेंगे।
बताया जा रहा है कि कंपनी ने इस बदलाव की घोषणा पहले ही यूरोप में कर दी थी। लेकिन अब इस पॉलिसी का विस्तार पूरी दुनिया में किया जा रहा है। जानकारी के लिए ज्ञात हो कि यूट्यूब ही मात्र एक ऐसी कंपनी नहीं है जो अपनी वीडियो क्वालिटी में बदलाव कर रहा है। बल्कि नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम भी इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर के दबाव को कम करने के लिए अपने वीडियो क्वालिटी को कम किया है।
दरअसल दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में लोग लाकडाउन की स्थिति बनने से लोग अपने घर पर अधिक समय बिता रहे हैं। और बहुत अधिक मात्रा में वीडियोस और इंटरनेट का इस्तेमाल करके अपना समय काट रहे है। ऐसे में डाटा कंजक्शन की रफ्तार बहुत तेज हो गई है। इसे ध्यान में रखकर यह बड़े फैसले लिए गए है।
यह भी पढ़े: iQOO Neo3 5G स्मार्टफोन हुआ टीज, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC 5G चिप से हो सकता है लैस
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/33NMVQX
No comments:
Post a Comment