Thursday, April 23, 2020

राजस्थान में मिले 133 नए कोरोना मरीज, सबसे ज्यादा जयपुर में 66 और अजमेर से 44

राजस्थान में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बुधवार को प्रदेश में 133 नए कोरोना मरीज सामने आये है। जिनमें से सबसे ज्यादा 66 जयपुर के और 44 अजमेर से है। इसके अलावा आज कोटा में 6, टोंक 7, नागौर 4, जोधपुर 3, भरतपुर 1, दौसा 1 तथा सवाई माधोपुर में 1 नया कोरोना पॉजिव मरीज सामने आया है। वही आज एक मौत भी हुई है। इसी के साथ प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1868 पर पहुंच गया है।

बुधवार को अजमेर में मिले नए कोरोना संक्रमितों के बाद जिले में मरीजों की कुल संख्या 103 हो गई है। इनमें से अधिकांश मरीज मुस्लिम मोची इलाके के निवासी है। बात करे टोंक जिले की तो आज वहां 6 नए रोगी सामने आये है। जिसके साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 104 हो गई है।

टोंक में बुधवार को मिले छह नए रोगियों में तीन सआदत अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी, दो सर्किट हाउस के कर्मचारी और एक तहसील में कार्यरत है। जिस सर्किट हाउस के दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, वहां 15 अप्रेल को राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अधिकारियों की बैठक ली थी।

यह भी पढ़े: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब महज 9 दिन में तैयार होगा राशन कार्ड  
यह भी पढ़े: कोरोना की जंग में भारत को बचाने के लिए पीएम मोदी के प्रयासों की बिल गेट्स ने की सराहना 



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2VucR1l

No comments:

Post a Comment