कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को कोरोना की जंग में भाजपा पर सांप्रदायिक पूर्वाग्रह और नफरत का वायरस फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस आपदा की घड़ी में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) और किसानों की मदद के लिए तत्काल राहत की घोषणा करनी चाहिए। सोनिया ने कहा कि ऐसे समय में जब कारोना वायरस का एकजुट होकर मुकाबला करना चाहिए। ऐसे में भाजपा नफरत का वायरस फैला रही है।
सोनिया ने कहा ‘लॉकडाउन के पहले चरण में ही 12 करोड़ लोग बेरोजगार हो गए और ऐसे में लोगों की मदद के लिए उनके खातों में 7500 रुपये भेजे जाने चाहिए। सोनिया गाँधी ने भाजपा द्वारा इस संकट की घडी में सांप्रदायिक पूर्वाग्रह और नफरत का वायरस फैलाने का आरोप लगाते हुए इसे चिंता का विषय बताया। उन्होंने कहा कि वाणिज्य एवं उद्योग और व्यापार पूरी तरह से रुक गया है। जिसकी वजह से करोड़ों लोगों की जीविका का साधन भी छिन गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अभी तक उठाये गए क़दमों में करुणा, बड़ा दिल और सजगता का अभाव है। उन्होंने कहा कि ‘हमने कई बार प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि कोरोना जांच करने, मरीज के संपर्क में आये लोगों का पता लगाने और उन्हें पृथकवास में रखने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। मौजूदा समय में काफी कम जांचे हो रही है और जांच किट की उपलब्धता भी कम है और जो है वो अच्छी गुणवत्ता वाली नहीं है।
यह भी पढ़े: राजस्थान में आज मिले 47 नए कोरोना पॉजिटिव, जोधपुर और जयपुर ने फिर चौंकाया
यह भी पढ़े: केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर लगाई रोक, कोरोना संकट की वजह से लिया गया फैसला
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2VRONV9
No comments:
Post a Comment