Thursday, April 9, 2020

सुबह-सुबह नाश्ते में करें ओट्स का सेवन, मिलेंगे ढेरों लाभ

सुबह की शुरुआत हेल्दी नाश्ते से की जाए तो दिनभर शरीर में एनर्जी बरकरार रहती है। नाशते में ओट्स को शामिल करना एक अच्छा विकल्प होता है। इसमें फाइबर, विटामिन ई, ज़रूरी फैटी एसिड आदि की अधिक मात्रा पाई जाती है।यह न सिर्फ स्वाद में ही अच्छा होता है,बल्कि बहुत से पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। ओट्स में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिससे पेट संबंधी समस्याओं से भी बचा जा सकता है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित रखने में भी अहम भूमिका निभाती है। आइए जाने इसके फायदे –

मोटापा कम करे

ओट्स का सेवन करने से वजन कम होता है। इसमें फाइबर, इनोजिटॉल पाए जाते हैं जिससे फैट के लेवल को नियंत्रित रखा जा सकता है| इसको खाने से शरीर में जमे एक्स्ट्रा फैट को कम किया जा सकता है।

पेट की समस्या से राहत

पेट की समस्या जैसे कब्ज, गैस, मरोड़ आदि को दूर करने में ओट्स अहम भूमिका निभाता है। इसमें फाइबर मौजूद होते है जो कब्ज की समस्या से निजात दिलाने में लाभदायक होते है।

स्किन के लिए फायदेमंद

चमकदार स्किन पाने के लिए ओट्स का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसमें ऐसे तत्व पाए जाते है जो स्किन को सुन्दर बनाए रखने में कारगर होते हैं| आप चाहें तो ओट्स से बना फेसपैक भी फेस पर लगा सकती हैं। इससे चेहरा चमकता-दमकता नज़र आता है।

मधुमेय रोगियों के लिए लाभदायक

डायबिटीज़ के पेशेंट्स को ओट्स का सेवन रोज़ाना करना चाहिए। इसे खाने से टाइप 2 डायबिटीज को कम किया जा सकता है| यह इंसुलिन के स्तर को कंट्रोल रखने में भी कारगर होती है।

यह भी पढ़ें : अगर मोटापे के बाद भी बार-बार लगने वाली भूख से परेशान है, तो करें ये आसान उपाय

हड्डियों को मजबूती देती हैं हरी बीन्स, आंखों की रौशनी बढ़ाने में भी फायदेमंद



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2UVJULm

No comments:

Post a Comment