Saturday, April 4, 2020

मधुमेय को कंट्रोल करने में कारगर है अरबी, जानिए इसके अन्य फायदे

अरबी एक तरह ही सब्जी होती है। इसका सेवन सब्जी के रूप में या फिर पत्तों की पकौड़ी के रूप में किया जाता है| आप चाहें तो इसे फ्राई करके भी खा सकते हैं। इस में फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट और आयरन की अधिक मात्रा पाई जाती है| ऐसे में यह सेहत के लिए बेहद कारगर होती हैं| इसको खाने से शरीर को मिलने वाले फायदों के बारे में जानें यहां –

1. हृदय संबंधी समस्याओं से निजात

अरबी में पोटैशियम और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ऐसे में यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में लाभदायक होती है| इसको खाने से तनाव और हार्ट प्रॉब्लम से भी बचा जा सकता है|

2. कैंसर से बचाव

अरबी में विटामिन ए, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। यह कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

3. डायबिटीज कंट्रोल करे

फाइबर से भरपूर अरबी इंसुलिन और ग्लूकोज की मात्रा को शरीर में नियंत्रित रखती है। ऐसे में डायबिटीज़ की समस्या को कंट्रोल में रखा जा सकता है।

4. मोटापे से छुटकारा

अरबी खाने से भूख को कम किया जा सकता है| इसमें फाइबर की अच्छी-खासी मात्रा पाई जाती है। ऐसे में यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को सुचारु रखता है| इसको खाने से वजन को कम किया जा सकता है|

यह भी पढ़ें :  भुने हुए लहसुन का सेवन करने से होते है कई फायदे, इन बड़ी बीमारियों में मिलती है राहत

कच्चा पनीर खाने के फायदे है अनेक, अगर जान गए तो आज से ही खाना कर दोगे शुरू



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/34buhTp

No comments:

Post a Comment