Wednesday, April 1, 2020

कोरोना के खिलाफ जंग में बॉलीवुड के बाद भोजपुरी सितारों ने भी दी आर्थिक सहायता

अभी पूरा देश कोरोना वायरस के कहर से जूझ रहा ।है ऐसे में बॉलीवुड के अभिनेताओं और उद्योगपतियों, खिलाड़ियों ने दिल खोलकर कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने के लिए सरकार की सहायता कोष में अपनी तरफ से दान राशि जमा की है। इन के बाद आप भोजपुरी सितारों में भी दान देना शुरू किया है।

लोग समझ चुके हैं कि कोरोना के संकट से निपटने के लिए देश को आर्थिक सहायता की जरूरत है। देश की अर्थ व्यवस्था को सुचारु रुप से चलाना को, कोरोना के खिलाफ लड़ने के लिए देश को मजबूत बनाने को देश का हर सदस्य देश की मदद को बढ़ चढ़कर सामने आ रहे हैं। भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने ₹100000 का दान बिहार मुख्यमंत्री राहत कोष में किया। अक्षरा ने एक लाख का चेक दिखाते हुए तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। उन्हें कैप्शन मैंने कहा कि यह राशि मेरी तरफ से कोरोना वायरस के खिलाफ देश की मदद के लिए समर्पित है।

वहीं सांसद और भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन ने अपनी 1 माह की सैलरी 1 करोड़ रुपए की सांसद निधि दान में देने का फैसला लिया है। इन्होने.भोजपुरी फिल्म जगत में काम करने वालों को राशन सामग्री भी वितरित कर किया है।  इंस्टाग्राम पर इसे लेकर रवि किशन ने एक तस्वीर जारी की है। आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री ने ढाई लाख की मदद की घोषणा की है। यह ढाई लाख रूफये इन्होंने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष , बिहार मुख्यमंत्री राहत कोष, और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया है।

यह भी पढ़े: कोविड-19 से लड़ने के लिए मिताली राज ने दान किये 10 लाख रुपये



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/340YQLe

No comments:

Post a Comment